Friday, 17 April 2015

सभी ग्राम पंचायतों में महानरेगा के कार्य स्वीकृत कर दें - जिला कलक्टर

अधूरे कार्याे को प्राथमिकता से पूरा करने के दिए निर्देश

जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने तीनो विकास अधिकारियों को निर्देष दिए कि महानरेगा में सभी ग्राम पंचायतों एवं सभी गांवों में कार्य स्वीकृत कर दें। उन्होंने महानरेगा से जुड़़ी कार्यकारी ऐजेन्सी के अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे महानरेगा में श्रमिकों का भुगतान समय पर किया जाना सुनिष्चित करें। उन्होने यह निर्देष दिये कि यदि समय पर श्रमिकों का भुगतान नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। उन्होने नरेगा पर कम श्रमिक नियोजित होने को गंभीरता से लिया एवं विकास अधिकारियो को निर्देष दिए कि वे नरेगा कार्यो पर अधिक संख्या में श्रमिको को रोजगार पर लगाए।
   
जिला कलक्टर मीना ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित महानरेगा की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह निर्देष दिये। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्ज्वल के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे नरेगा में श्रमिको के खाते वाणिज्यिक बैंको में खुलवाने की व्यवस्था कर दें।
   
जिला कलक्टर ने निर्देष दिये कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में जो भी बकाया दायित्व है उसका समय सीमा में भुगतान करने की कार्यवाही करंे। उन्होने यह भी निर्देष दिये कि योजना के प्रारम्भ से बहुत कार्य अपूर्ण चल रहे है उन्हें राज्य सरकार के दिषा-निर्देषों के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण करावें एवं उसकी एमआईएस फीडिंग करने की कार्यवाही करें। उन्होने अनफीड मस्टररोल को समय पर फीड कराने की कार्यवाही करने के निर्देष दिये। उन्होंने विकास अधिकारियों को कड़े निर्देष दिये कि वे अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करवाने के बाद ही नये कार्य प्रारंभ करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।

जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे आधार कार्ड के आधार पर महानरेगा के श्रमिकों की आधार सीडिंग करावें एवं उन्हें आधार नम्बरों से लिंक करें। उन्होंने इस कार्य में अभी तक बहुत ही कम प्रगति पर रोष व्यक्त किया एवं कडे निर्देष दिए कि वे श्रमिको के आधार कार्ड की सीडींग करवा दे। उन्होंने लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारीगण को निर्देष दिए कि वे महानरेगा योजनान्तर्गत अपनी अधिकतम सहभागिता दर्ज करावें एवं अपनी वार्षिक कार्य योजना में 15 प्रतिषत कार्य योजना महानरेगा को ड्वटेल करते हुए बनावें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने निर्देष दिये कि वे मस्टररोलों को कार्यस्थल से समय पर मंगवाकर उसका एमआईएस करवाकर एफटीओ जारी करावें। उन्होनें तीनों विकास अधिकारियों को वेज लिस्ट में कम्प्यूटराईजड कराने के निर्देष दिए। उन्होंने यह भी निर्देष दिए कि जो कार्य पूर्ण हो गए है उनके फोटो खींचकर आॅनलाईन करके अपडेट करने की कार्यवाही करे। उन्होंने अधूरें कार्यों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में बताया कि तीनों पंचायत समितियों में वर्तमान में 682 कार्य चल रहे है, जिन पर 21 हजार 999 श्रमिक इन कार्याे पर नियोजित है। उन्होंने निर्देष दिये कि वे रोजगार सहायकों को पाबन्द कर महानरेगा कार्याें पर श्रमिकांे की संख्या को बढाने के निर्देष दिये।
     
बैठक में विकास अधिकारी, जैसलमेर समिति छोगाराम विष्नोई, सम समिति लाधूराम विष्नोई, सहायक अभियंता सांकडा समिति, अधिषाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिष माथुर, सहायक वन संरक्षक बृजमोहन गुप्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment