जोधपुर / निजी विश्वविद्यालयों द्वारा ‘राष्ट्रीय’ जैसे शब्द का प्रयोग किए जाने को लेकर विधानसभा में कई विधायकों ने विरोध जताया। विधायकों ने सरकार से इस शब्द के प्रयोग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें निजी विश्वविद्यालयों द्वारा ‘राष्ट्रीय’ शब्द का उपयोग करने पर उसे हटाए जाने या नाम में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment