सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, नहीं तो होगी कार्यवाहीं
जैसलमेर / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2015 के संबंध में 20 जनवरी 2015 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों में विधमान अशुद्वियों को शुद्व करने एवं आधार कार्ड नंबर का अंकन मतदाता सूची में करने के लिए शुुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान 12 अप्रैल, रविवार को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आयोजित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने इस राष्ट्रीय अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले में स्थापित मतदान केन्द्रों पर लगाए गए सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओं) को कडे निर्देष दिए है कि वे इस विषेष अभियान की तिथि 12 अप्रैल, रविवार को अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं परिषिष्ट ए में मतदाताओं से संबंधित निम्न सूचना जिसमें मतदाता का नाम, मतदाता सूची क्रमांक, मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर, आधार कार्ड नंबर, ई मेल आईडी व मोबाईल नंबर की सूचना मतदाता से प्राप्त करेंगे। उन्होंने इसके साथ ही प्रपत्र 6,7,8 व 8 क को सूचना को भी प्राप्त करेंगे एवं अगले दिन इसकी सूचना निर्धारित प्रपत्र में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) को आवष्यक रूप से उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करेंगे एवं विषेष अभियान की तिथि में यदि कोई बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ निर्वाचन नियमों के तहत कठोर कार्यवाहीं अमल में लाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने निर्देष दिए कि इस विषेष अभियान की तिथि को संबंधित मतदान केन्द्र पर क्षेत्र की आंगनबाडी कार्यकर्ता, एएनएम एवं साक्षरता प्रेरक भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं वे इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी का पूरा सहयोग करेंगे एवं मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे एवं उनसे सूचना प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं साक्षरता प्रेरक को भी हिदायत दी है कि वे अनिवार्य रूप से बूथ मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर इस राष्ट्रीय अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने निर्देष दिए है कि इस विषेष तिथि को नियुक्त किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी भी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवष्यक निरीक्षण करेंगे एवं मतदाता सूची के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए किए जाने वाले कार्य का अवलोकन भी करेंगे। भ्रमण के दौरान कोई भी बूथ लेवल अधिकारी, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता, साक्षरता प्रेरक अनुपस्थित रहा तो उनके खिलाफ भी कार्यवाहीं अमल में लाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment