ख्याला नलकूप को विधुतीकरण करवाने के दिए निर्देश
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेयजल, विधुत, समसामयिक गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने एवं जहां से भी पानी की समस्या की सूचना मिलती हो वहां तत्काल टैंकरों या पाईपलाईन से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था कराने, रामा में जिस नलकूप से मोटर पम्प निकाल दी है उसको पुनः लगाकर नलकूप को चालू करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विधुत को जलदाय विभाग से अण्डर टैकिंग लेकर ख्याला में जलदाय विभाग द्वारा खोदे गए नलकूप को जल्द ही विधुत कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि गर्मी में ग्रामीणों को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिलें। उन्होंने जलदाय विभाग द्वारा नहरबंदी से पूर्व भराई गई पानी की डिग्गियों की जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि वे 21 अप्रैल तक सभी डिग्गियों को पानी से भरवाने की व्यवस्था कर दे ताकि नहरबंदी के समय पीने के पानी की समस्या नही रहें।
जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जैसलमेर शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लावें। उन्होंने महिलाओं की मांग पर जलदाय विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे चैनपुरा में तत्काल ही पूरे प्रैशर के साथ पीने के पानी की आपूर्ति कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता विधुत को आंधी के कारण जो भी विधुत पोल गिरे है या तार ढीले हुए है तो उनको भी टीमें भेजकर सही करवाने, विधुत वाॅल्टेज व्यवस्था के उतार-चढाव में सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक में ग्रामीणों द्वारा पानी से संबंधित पेश की गई समस्याओं की चर्चा करते हुए सियालों की ढाणी रामा पंचायत को घरेलू विधुत कनेक्शन से जोडने, रूपाराम भील की ढाणी सीतोडाई में टैंकर से जलापूर्ति कराने, भीलों की ढाणी व बीकेरी की ढाणी छोड के प्राथमिक विधालयों में पानी की व्यवस्था कराने, सिपला के भंवरसिंह की ढाणी में टैंकर से जलापूर्ति कराने के निर्देष दिए। उन्होंने केरला नलकूप को सर्वोच्च प्राथमिकता से मरम्मत करके पुनः चालू करने के निर्देश दिए।
बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अधीक्षण अभियंता विधुत जी.आर. सिरवी, अधिशाषी अभियंता जलदाय आर.के. शर्मा, विधुत एन.के. जोशी, जे.आर. गर्ग, आरयूआईडीपी महेन्द्र सिंह पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नायक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डी.डी. खींची, कार्यवाहक आयुक्त जब्बरसिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिश माथुर भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment