नई दिल्ली। राजस्थान सहित पूरा उत्तर भारत शनिवार को भूकंप के तेज झटकों से थर्रा गया। दिल्ली एनसीआर, जयपुर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए।करीब 11.45 मिनट पर आए भूकंप के झटके दो मिनट तक महसूस किए गए। वहीं नेपाल के काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप से काठमांडू में कई इमारतों के गिरने की खबर है वहीं भारत में किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
राजस्थान में भूकंप के झटकों से लोग बाहर निकले
इधर के राजस्थान के जयपुर सहित कई जिलों मेंं भी भूकंप केे तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी जयपुर सहित अलवर,कोटा ,झुंझुनूं ,बूंदी,टोंक ,दौसा,भरतपुर आदि स्थानों पर पौने बारह बजे भूकंप के झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। कई जिलों में दफ़्तरों और कारखानों में काम रहे लोग भूकंप के झटकों की वजह से बाहर निकल आए। भूकंप की उत्सुकता को लेकर कई लोग टीवी और मोबाइल से एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे।
मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और आएंगे झटके
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने चेतावनी देतेे हुए कहा कि दिल्ली एनसीआर, राजस्थान हरियाणा, बिहार और कई अन्य राज्यों में भूकंप के झटके और आ सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल एहतियातन कुछ और समय के लिए घरोंं और दफ्तरों से बाहर रहें।

No comments:
Post a Comment