नई दिल्ली । सूत्रों का कहना कि राष्ट्रिय काउंसिल की बैठक में कुमार विश्वास का नाम अगले संयोजक के लिए रखा जायेगा। यदि उनके नाम पर काउंसिल सहमती जताती है तो कुमार विश्वास को पार्टी अपना संयोजक बना सकती है।
जहाँ एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली पर अपना पूरा समय देना चाहते है वहीँ दूसरी ओर पार्टी का एक धडा चाहता है कि पार्टी पूरे देश में अपने पैर पसारे और अन्य राज्यों के आने वाले चुनावो में भी भाग ले।
यदि सूत्रों की माने तो अरविन्द केजरीवाल और पूरी पार्टी लगभग यह मन बना चुकी है कि पार्टी दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों में भी चुनावो में भाग ले। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कुमार विश्वास ने जिस प्रकार योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण और पार्टी के बीच मध्यस्त की भूमिका को बखूबी निभाया है, उससे अरविन्द और पूरी पार्टी का उनके प्रति विश्वास और बढ़ गया है। वैसे भी वालंटियर्स के बीच में अरविन्द के बाद कुमार विश्वास को ही पार्टी का नंबर 2 माना जाता है और वालंटियर्स भी चाहते है कि यदि अरविन्द संयोजक का पद छोड़ते हैं तो कुमार को ही यह जिम्मेवारी सौंपी जाये।

No comments:
Post a Comment