Saturday, 25 April 2015

नहर क्लोजर के दौरान माॅनिटरिंग के लिए क्षेत्रवार दल का गठन

जैसलमेर ।  जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने एक आदेष जारी कर नहर परियोजना में 23 अप्रैल से 10 मई तक क्लोजर को ध्यान में रखते हुए नहर शाखाओं एवं वितरिकाओं पर प्रभावी माॅनिटरिंग के लिए क्षेत्रवार दल का गठन किया है।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेष के अनुसार रामगढ क्षेत्र (सागरमल गोपा शाखा) (सागरमल गोपा शाखा बुर्जी 190 से 314, टिबरेवाला माईनर, तनोट वितरण प्रणाली, बाबा रामदेवजी उपषाखा बुर्जी 0 से 302 मय आसुतार वितरिका प्रणाली, दतात्रेय माईनर, मीर का तार, नवातला, राबलाउ, भुवाना, धनाना, गुंजनगढ, करडा वितरिका) नहर में पानी भराव की क्षमता सुनिष्चित करने, पानी का सही ढंग से उपयोग करने एवं पानी चोरी रोकने के लिए उपायुक्त उपनिवेषन जैसलमेर को दल प्रभारी नियुक्त किया है जिनके मोबाईल नंबर 9414411829 है। इस दल में सहायक अभियंता उपखण्ड द्वितीय, उपखंड तृतीय, सहायक अभियंता खण्ड रामगढ, तहसीलदार उपनिवेषन जैसलमेर, रामगढ 1 व 2, थानाधिकारी रामगढ व उपवन संरक्षक द्वारा मनोनीत अधिकारी सदस्य होंगे।

इसी आदेष के अनुसार मोहनगढ क्षेत्र में (सुल्ताना वितरिका, देवा माईनर, सादा वितरिका, मोहनगढ वितरिका, बाहला वितरिका, पाली माईनर, पाली वितरिका, शहीद बीरबल शाखा वितरण प्रणाली, सागरमल गोपा शाखा बुर्जी 0 से 190 तक के लिए) सहायक आयुक्त उपनिवेषन मोहनगढ के नेतृत्व में दल का गठन किया है जिसमें सहायक अभियंता उपखंड प्रथम व तृतीय 19 वां खंड जैसलमेर, सहायक अभियंता 23वां खंड मोहनगढ, कनिष्ठ अभियंता 23वां खंड मोहनगढ, तहसीलदार उपनिवेषन मोहनगढ नंबर 1 व 2, थानाधिकारी पुलिस थाना मोहनगढ व वन विभाग के अधिकारी इसके सदस्य होंगे।

नाचना क्षेत्र के लिए (स्वामिका, च्यु, रेहरूण्ड, घंटियाली मिठडिया वितरिका इत्यादि, जालूवाला वितरिका, ढाकलवाला माईनर, आकलवाला नहर प्रणाली, भारेवाला माईनर खारिया माईनर सुमेर माईनर, शेखूवाला वितरिका, मेहराव खान वितरिका, रायचंद्रवाला माईनर, खेरूवाला वितरिका, चारणवाला शाखा बुर्जी 101 से टेल, इ.गा.न.प. मुख्य नहर की आरडी 1050 से 1254 व इससे निकलने वाली समस्त नहरें, भारमसर माईनर, नाचना मुख्य नहर प्रणाली इत्यादि) के लिए उपायुक्त उपनिवेषन नाचना को इस दल का प्रभारी नियुक्त किया है इस दल में सहायक अभियंता उपखंड तृतीय नाचना, उपखंड द्वितीय मोहनगढ, सहायक अभियंता 24वां खंड व 28वां खंड फलौदी, सहायक अभियंता भीखमपुर, तहसीलदार उपनिवेषन नाचना नंबर 1 व 2, थानाधिकारी पुलिस थाना नाचना, वन विभाग के अधिकारी इसमें सदस्य नियुक्त किया है।

आदेश के अनुसार यह दल नहर क्लोजर के दौरान पानी संग्रहण व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे वहीं पानी चोरी के मामले पाए जाने पर तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएंगे। आदेष के अनुसार संबंधित उपखंड अधिकारी, उपपुलिसअधीक्षक भी इन क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करेंगे एवं उपलब्ध जल का समुचित मितव्ययता पूर्ण उपयोग सुनिष्चित करेंगे। यह दल कार्य प्रगति से कार्यालय जिला कलक्टर को अवगत कराएंगे।








No comments:

Post a Comment