Sunday, 19 April 2015

उद्योगपतियों का ‘कर्ज’ उतारने के लिए भूमि अध्यादेश लाये हैं मोदीः राहुल गांधी

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजधानी के रामलीला मैदान में पार्टी की किसान महारैली को संबोधित किया। इस रैली में देश के हर कोने हर हिस्से के किसान शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा पर करारा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के किसानों से नहीं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से गेंहूं खरीदने का करार कर रही है। सोनिया ने कहा, इस सरकार ने एक बार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाय़ा। प्रमुख कृषि उत्पादों की कीमत में लगातार कमी आ रही है। वहीं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर उद्योपतियों से हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेने का आरोप लगाया राहुल ने कहा, यह पैसे मोदी सरकार और उनकी पार्टी प्रचार प्रसार में खर्च करती है। उन्होंने कहा मोदी इस कर्ज को किसानों की जमीन उद्योगपतियों को सौंप कर चुकाना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों की भारी संख्या में रैली में मौजूदगी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, आपके यहां आने से हमें प्रेरणा मिली है। हम यहां इसलिए इकट्ठा हुए है ताकि सरकार को संदेश दे सकें कि अब बहुत हो चुके है। देश के किसान, मजदूर और गरीब अब मोदी के चाल को समझ चुके हैं। हमारी सरकार में एमएसपी में बढोत्तरी की जाती है। किसानों की फसल को खरीद कर उसे प्रोत्साहित करते थे लेकिन मोदी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही।

No comments:

Post a Comment