जोधपुर / डेरा सच्चा सौदा की तर्ज पर आसाराम समर्थकों की ओर से गुरुवार सुबह जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। समर्थक शिवा ने बताया कि शुक्रवार को आसाराम का 75वां जन्मदिन सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इसी कड़ी में अखिल भारतीय युवा सेवा संघ एवं योग वेदांत सेवा समिति जोधपुर के सदस्यों ने अलग-अलग गु्रप बनाकर शहर के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
सुबह 7 बजे आरंभ हुए अभियान के दौरान जालोरी गेट, महात्मा गांधी हॉस्पिटल, सोजती गेट, नई सड़क, घंटाघर, राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर, कलक्ट्रेट एवं राईका बाग ओवर ब्रिज, रातानाडा, रेलवे स्टेशन के आस-पास के स्थानों पर सफाई के बाद कचरा उठाकर नजदीक के निगम के डम्पिंग स्टेशन पहुंचाया। सत्संग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह पाल स्थित आश्रम में जरूरतमंद लोगों को कपड़े, अनाज, बर्तन आदि घरेलू जरूरतमंद की चीजें वितरित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment