Wednesday, 12 November 2014

शत प्रतिशत मतदान के लिये स्वीप गतिविधियों का आयोजन 14 से 21 नवम्बर तक किया जायेगा


बाल दिवस को विद्यालयों में वार्ताएं दी जायेगी


   
जैसलमेर /  नगर पालिका आम चुनाव 2014 के अन्तर्गत नगर परिषद जैसलमेर के लिये आगामी 22 नवम्बर 2014 शनिवार को मतदान होगा। इस आम चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सूचना ,शिक्षा एवं प्रसार के लिये 14 नवम्बर शुक्रवार से 21 नवम्बर 2014 तक 8 दिवसीय स्वीप गतिविधियों का आयेाजन किया जायेगा।
   
जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर जैसलमेर एन एल मीना ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिये गठित वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी 8 दिवसीय स्वीप गतिविधियों को जिम्मेदारी पूर्वक संचालित करेगें एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रगति प्रतिवेदन प्रेषित करेगें।
   
उन्होने बताया कि 8 दिवसीय स्वीप गतिविधियेां के अन्तर्गत प्रार्थना सभा में वार्ताए, अभिभावको से मतदान के संकल्प पत्र भरवाना, टेक्सी द्वारा मतदाता जागरूकता उदघोषणा, उच्च शिक्षण संस्थानो में निबन्ध प्रतियोगिता, फ्लेक्स बैनर पर मतदान संकल्प हस्ताक्षर, स्टीकर व पोस्टर का वितरण ,रंगोली प्रतियोगिता व मतदान के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील, पीले चावल वितरण व ढोल वादन का आयोजन कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरूक किया जायेगा।

14 नवम्बर शुक्रवार को विद्यालयों में मतदान के महत्व पर वार्ताए होगी   

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर शुक्रवार को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एंव प्रशिक्षण संस्थानो में प्रार्थना सभा में लोकतंत्र व मतदान के महत्व पर वार्ताएं दी जायेगी। इसके लिये संस्थान के प्राचार्य /प्रधानाचार्य को प्रभारी तथा वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी एवं विद्यालय के स्टाफ को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, बीईईओ तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिम्मेदार अधिकारी होगें।

15 नवम्बर शनिवार को संकल्प पत्रों का वितरण   

मीना ने बताया कि समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एंव प्रशिक्षण संस्थानो में संकल्प पत्र मय निर्वाचन अधिकारी के अग्रेषण पत्र का वितरण किया जायेगा। छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावको से संकल्प पत्र भरवाने के उपरान्त वापिस प्राप्त कर स्वीप प्रकोष्ठ मे पहुचाया जायेगा। इसके लिये संस्थान के प्राचार्य /प्रधानाचार्य को प्रभारी तथा वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी एवं विद्यालय के स्टाफ को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, बीईईओ तथा एबीईईओ जिम्मेदार अधिकारी होगें। 

16 नवम्बर रविवार को टेक्सी द्वारा मतदाता जागरूकता प्रचार होगा

उन्होने बताया कि 16 नवम्बर को टेक्सी के माध्यम से नगर परिषद के समस्त वार्डो में माईक द्वारा मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके लिये आयुक्त नगर परिषद प्रभारी, स्वीप कमेटी सहयोगी एवं तहसीलदार व उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर जिम्मेदार अधिकारी होगे।

17 नवम्बर सोमवार को उच्च शिक्षण संस्थानों में निबन्ध प्रतियोगिता होगी  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवम्बर को एबीके पीजी काॅलेज , महिला महाविद्यालय,जिला शिक्षा एवं प्रषिक्षण संस्थान, आईटीआई एवं श्री रामदेव बीएड काॅलेज में लोकतंत्र व मतदाता तथा मतदान के महत्व विषय पर निबन्ध प्रतियोेगिताका आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमष 300,200 व 100 रूपये का पुरस्कार निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिया जायेगा। इसके लिये संस्थान के प्राचार्य /प्रधानाचार्य को प्रभारी तथा वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी एवं विद्यालय के स्टाफ को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, जिम्मेदार अधिकारी होगें।  

18 नवम्बर मंगलवार को फ्लेक्स बैनर पर मतदान संकल्प हस्ताक्षर अभियान चलेगा।

   
उन्होने बताया कि 18 नवम्बर को सभी वार्डो में फ्लेक्स बैनर पर युवाओं ,महिला एवं समस्त मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाकर मतदान के लिये प्रेरित किया जायेगा। इसके लिये सचिव जैसलमेर विकास समिति को जिम्मेदार अधिकारी लगाया गया है। इस आयोजन के लिये वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी को प्रभारी एवं एनएसएस, एनसीसी ,स्काउट गाईड तथा केम्पेस एम्बेसेडर को सहप्रभारी बनाया गया है।
   

19 नवम्बर बुधवार को स्टीकर व पोस्टर वितरण

   
मतदाताओं की जागरूकता के लिये जिला रसद अधिकारी द्वारा एटीएम ,राषन दुकान, किराणा एवं मिठाई की दुकानो तथा गैस एजेन्सी सहित मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर वितरण व चस्पा किये जायेगें। इसी प्रकार आयुक्त नगर परिषद द्वारा समस्त वार्डो में मतदाता जागरूकता पोस्टर चस्पा किये जायेगे। इस आयोजन में वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी सहयोगी रहेगी एवं उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार अधिकारी रहेगें।
   

20 नवम्बर गुरूवार को रंगोली प्रतियोगिता

   
उन्होने बताया कि 20 नवम्बर हनुमान चौराहे पर गांधी दर्शन के सामने उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षण सस्थानो के प्रधानाचार्य प्रभारी एवं एनएसएस, एनसीसी ,स्काउट गाईड तथा केम्पेस एम्बेसेडर को सहप्रभारी बनाया गया है। सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, तथा सचिव जैसलमेर विकास समिति जिम्मेदार अधिकारी होगें। इस आयोजन एबीके पीजी काॅलेज , महिला महाविद्यालय,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई ,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर एवं श्री रामदेव बीएड काॅलेज की छात्राओं के समूह भाग लेगें। प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा।
   

21 नवम्बर शुक्रवार को मतदान अपील व पीले चावल वितरण

   
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के मतदान दिवस 22 नवम्बर से एक दिन पूर्व समस्त मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी की मतदान अपील व ढोल वादन के साथ पीले चावल का वितरण किया जायेगा। इसके लिये वार्ड स्तरीय स्वीप कमेटी व बूथ लेवल अधिकारी को प्रभारी व एनएसएस, एनसीसी ,स्काउट गाईड तथा केम्पेस एम्बेसेडर को सहप्रभारी बनाया गया है। इस आयोजन के लिये जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, तथा सचिव जैसलमेर विकास समिति जिम्मेदार अधिकारी होगें।
   
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी ,सहयोगी एवं जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे उन्हे सौपे गये 8 दिवसीय स्वीप सूचना ,शिक्षा एवं प्रसार कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करावे एवं शत प्रतिशत मतदाताओ की सहभागिता सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment