Thursday, 13 November 2014

नगपरिषद आम चुनाव-2014 : चार भवनों का अधिग्रहण


जैसलमेर /  जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल.मीना ने एक आदेश जारी कर नगरपरिषद आम चुनाव 2014 के निर्वाचन कार्य के लिए राजस्थान म्यूनिस्पल (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत 4 भवनों को अधिग्रहण किया है।



जिला निर्वाचन अधिकारी मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर के कम्प्यूटर रूम व लाईब्रेरी को छोडकर सम्पूर्ण भवन व परिसर मय फर्नीचर के 22 से 25 नवम्बर तक के लिए अधिग्रहण किया है। इन भवनों में मतदान दलों की वापसी पर निर्वाचन सामग्री का संग्रहण किया जाएगा एवं मतगणना के लिए प्रयोग किया जाएगा।

इसी प्रकार शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर के (कमरा नम्बर 1, 2, 6, 7, 15 से 20 एवं खुला परिसर 19 से 22 नवम्बर तक के लिए अधिग्रहित किया है। इसमें मतदान दलों के प्रस्थान के लिए वितरित किए जाने वाली सामग्री का वितरण किया जायेगा। 

इसी प्रकार पूनम स्टेडियम में मय स्काउट हट को 19 नवंबर से 22 नवम्बर तक के लिए अधिग्रहित किया गया है इसमें मतदान दलों की रवानगी एवं वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार सोयद्री देवी वृद्धाश्रम कलाकार काॅलोनी जैसलमेर को 20 नवंबर से 22 नवंबर तक के लिए अधिग्रहित किया है। इसमें मतदान दलों में नियुक्त कार्मिको के आवास की व्यवस्था की जाएगी।

आदेश के अनुसार इन भवनों में सामान्य व्यवस्था के लिए व्यवस्था प्रभारी आयुक्त नगर परिषद् जैसलमेर को लगाया गया है। इसके साथ ही मतदान दलों के ठहरने वाले भवन के लिए उपवन संरक्षक जैसलमेर को वेलफेयर आॅफिसर लगाया गया है। वे इन भवनों को समय पर अधिग्रहण कर आवष्यश्यक व्यवस्थाएं जुटाएगें।


No comments:

Post a Comment