जैसलमेर / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर ने
एक आदेश जारी कर नगरपरिषद जैसलमेर के आम चुनाव-2014 को स्वतंत्र ,
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने एवं आदर्श आचार संहिता की पालना
सुनिश्चित करने के लिए 4 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
किए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी द्धारा जारी आदेश के अनुसार बलदेव सिंह उज्जवल मुख्य कार्यकारी अधिकारी , गजेन्द्र सिंह चारण उपायुक्त उपनिवेशन , जयसिंह उपखंड अधिकारी फतेहगढ , नरेन्द्र पाल सिंह उपखंड अधिकारी पोकरण को एरिया मजिस्ट्रेट लगाया है। इसी प्रकार प्रहलाद सिंह कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सेक्टर 1 के लिए वार्ड नंबर एवं मतदान केन्द्र 1 , 2 व 18 , केसराराम सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को सेक्टर 2 के लिए वार्ड नंबर 6 , 34 , 35 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सेक्टर 3 के लिए शुुद्धोधन उज्जवल प्रबंध निदेशक जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक को मतदान केन्द्र / वार्ड संख्या 14 , 31 , 32 , 33 के लिए , सेक्टर 4 के लिए विनोद सिंह महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को वार्ड / मतदान केन्द्र संख्या 7 , 8 , 13 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसी प्रकार सेक्टर संख्या 5 के लिए हिम्मतसिंह कविया सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को मतदान केन्द्र/वार्ड संख्या 4 , 5 , 9 के लिए , सेक्टर संख्या 6 के लिए परमेश्वर शर्मा उपनिवेशन तहसीलदार नाचना प्रथम को मतदान केन्द्र / वार्ड संख्या 3 व 10 के लिए , सेक्टर संख्या 7 केे लिए महेन्द्र सिंह पंवार अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी को मतदान केन्द्र / वार्ड संख्या 11 , 12 व 17 के लिए व सेक्टर संख्या 8 में फकीरचंद उपनिवेशन तहसीलदार रामगढ नंबर 1 को मतदान केन्द्र/वार्ड संख्या 15 , 16 , 25 व 28 के लिए , सेक्टर संख्या 9 में संपतराज उपनिवेशन तहसीलदार रामगढ नंबर 2 को मतदान केन्द्र/वार्ड संख्या 26 , 27 , 29 व 30 के लिए , सेक्टर संख्या 10 में फूसाराम उपनिवेशन तहसीलदार जैसलमेर को मतदान केन्द्र/वार्ड संख्या 22 , 23 व 24 के लिए , सेक्टर संख्या 11 में नारायण दास ईणखिया प्रभारी भू जल वैज्ञानिक जैसलमेर को मतदान केन्द्र/वार्ड संख्या 19 , 20 व 21 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्धारा जारी आदेश के अनुसार सी.एस. कल्ला अधिक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं ओ.पी. व्यास अधीक्षण अभियंता जलदाय को आरक्षित एरिया मजिस्ट्रेट एवं जयप्रकाश आचार्य व्याख्याता डाईट , फकीरचंद अधिशाषी अभियंता जिला परिषद , देवकिशन चारण शिक्षा प्रचार अधिकारी , गजेन्द्र श्रीपत उपप्रधानाचार्य डाईट , बंशीलाल प्रधानाचार्य अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जैसलमेर को आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया है।
No comments:
Post a Comment