इस महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर भागीरथ शर्मा, रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) डाॅ. जी.आर. वैष्णव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री हिम्मताराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान, एन.सी.पी. के जिला अध्यक्ष अमृतलाल मेघवाल के साथ ही कांग्रेस के शंकरलाल माली उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारीगण को परस्पर समन्वय बनाए रखते हुए आदर्श आचार संहिता की अक्षरश पालना करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में विविध पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
No comments:
Post a Comment