Sunday, 28 December 2014

पंचायत आम चुनाव-2015 : ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच कार्य प्रारम्भ

Diffusé par Adcash

जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने ईवीएम मशीनों को चुनाव पूर्व अपडेट करने के दिए निर्देश


   
Diffusé par Adcashजैसलमेर / राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में पंचायत आम चुनाव-2015 के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में 28 दिसम्बर, रविवार को अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जैसलमेर मे बी.ई.एल. के इंजीनियर्स द्धारा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है।
   
जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने पंचायत आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इन ईवीएम मशीनों की अच्छी तरह से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से लेते हुए चुनाव पूर्व बेहतर ढंग से संबंधित अधिकारियों को सुसंपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति इंजीनियरों  को निर्देश दिए है कि वे कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट को भली भांति आवश्यक रूप से जांच कर ले और इसमें किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी कमी नही रहने दी जावें।
   
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उपखंड अधिकारी जैसलमेर डाॅ जी.आर. वैष्णव, तहसीलदार जैसलमेर पीतांबर राठी, सहायक निदेशक सांख्यिकी डाॅ. बृजलाल मीना के साथ ही प्रभारी अधिकारी ईवीएम- मास्टर ट्रैनर सतीश पुरोहित, मनमोहन चौहान, मदनलाल सिरवी, अमृतलाल, पुरूषोतम जोशी और पटवारीगण, कार्मिकगण एवं ईवीएम तकनीशियन भी उपस्थित थें।
                                      








   

No comments:

Post a Comment