Sunday, 28 December 2014

बेंगलुरू के चर्च स्ट्रीट इलाके में IED ब्लास्ट, एक महिला समेत दो लोग घायल

Diffusé par Adcash Javascript Link:

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा धमाके वाली जगह पहुंचे

 

न्यूज नेटवर्क, बेंगलुरु / बेंगलुरु के चर्च स्‍ट्रीट इलाके में एक बम धमाके में दो लोगों के घायल होने की खबर आयी है । जानकारी के अनुसार काकोनट ग्रो रेस्‍टूरेंट के बाहर एक आईईडी ब्‍लास्‍ट हुआ है । इसकी चपेट में आने से भवानी नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है और एक पुरुष भी मामूली घायल हुआ है ।

घटना का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा धमाके वाली जगह पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू पहले ही हाई अलर्ट पर था, यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस संबंध में मैंने पुलिस कमिश्‍नर ये बात की है। गृह मंत्री ने राज्य के मुख्‍यमंत्री से इस संबंध में बात की है।

इस धमाकों में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं आयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच चुकी है और डॉग स्‍क्‍वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गयी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और पूरी छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि इस धमाके में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से भवानी नामक महिला जो गंभीर रूप से घायल है उसको माल्‍या अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रात 8.30 बजे यह धमाका हुआ। रेस्‍टूरेंट के अंदर बैठे प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक तेज धमाका सुनने को मिला और बाहर लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।

इस तेज धमाके की वजह से रेस्‍टूरेंट के कुछ कांच भी टूट गये। तुरंत की पुलिस को सूचना दी गयी और बम स्‍क्‍वायड के साथ पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गयी। घायल महिला को तुरंत अस्‍पताल भेज दिया गया, जबकि घायल दूयरे व्‍यक्ति को कोई खास चोटें नहीं लगी हैं।

आशंका है कि जिन्‍होंने इस जगह पर ब्‍लास्‍ट किया है, उन्‍होंने किसी और जगह पर भी बम लगा रखा हो। इससे निपटने के लिए पुलिस डॉग स्‍क्‍वायड की मदद ये इस प्रकार के प्रयास को विफल करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इस इलाके में कई रेस्‍टूरेंट हैं। लोग अपने परिवार के साथ इनमें खाना खाते हैं।

आमतौर पर यह भीड़-भाड़ वाला इलाका है। पुलिस ने सभी रेस्‍टूरेंट को खाली करा दिया है। नये साल के मद्देनजर सुरक्षा और कड़ी हो सकती है। आशंका जतायी जा रही है कि खंडवा से भागे पांच आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रेस्‍टूरेट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अपने कब्‍जे में लेकर जांच करेगी।

कर्नाटक के सीएम से देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बात की है और भरोसा दिलाया है कि केन्द्र उनकी पूरी मदद करेगा। यह बात राजनाथ सिंह ने ट्विटर के जरिये मीडिया को बतायी है।

No comments:

Post a Comment