Monday, 29 December 2014

काठमांडू की उड़ान पर जेट एयरवेज के विमान में आग


हादसा टला, सभी 163 यात्री सुरक्षित


न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली / नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट बोइंग 737 में आग लग जाने से यान की इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, ये फ्लाइट मुंबई से काठमांडू की उड़ान पर थी कि लैंडिंग के समय फ्लाइट की इंजन में आग लग गई। हालांकि, विमान में सवार सभी 163 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों अनुसार विमान ने सोमवार दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया जिससे उसमें आग लग गई। विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवा दी। काठमांडू स्थित जेट एयरवेज के ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक छोटी सी साधारण घटना थी और इसमें किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment