Monday, 29 December 2014

जैसलमेर में देवा—पोहडा एवं पोकरण के रामदेवरा मे पेयजल संकट


विशेष माॅनिटरिंग कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश

   
जैसलमेर /  जिले में, सर्दी के मौसम में पानी की समस्या है तो, गर्मी में क्या योजना बना कर पेयजल आपूर्ति करेंगे जैसलमेर के जलदाय अधिकारी, इस प्रश्न का कोई ठोस प्रस्ताव अभी तक जिला कलक्टर को नहीं दिया गया है । प्रति माह समीक्षा बैठक में विभिन्न क्षेत्रों, ढाणियों से पेयजल की समस्या लेकर ग्रामीणजन आते हैं । बैठक में जिला कलक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं लेकिन उसका निरन्तर अनुसरण नहीं होने से कार्यवाही फिर अगली बैठक तक टल जाती है । कभी बजट का बहाना, कभी स्टाफ का बहाना तो, कभी बिजली का बहाना । प्राय: हर बैठक में जवाब तैयार मिलता है । लेकिन सरकार की योजनाएं समुचित रूप से जिले के निवासियों की पेयजल आपूर्ति करने में सफल नहीं हुई है ।

जिले में पेयजल समस्या पर जिला कलक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गंभीर दिखे । जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने अधिशाषी अभियंता जलदाय जैसलमेर और पोकरण को निर्देश दिए कि वे अपने कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता के माध्यम से जैसलमेर एवं पोकरण क्षेत्र में जहां पानी की समस्या अधिक रहती है उसके लिए विशेष माॅनिटरिंग करके पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लावें।

उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को देवा एवं पोहडा क्षेत्र के आमदे की ढाणी, सुजीयों की ढाणी, मंगलियों का वास एवं उसके आस-पास की ढाणियों में पेयजल समस्या से अवगत कराया, वहीं क्षेत्र के खराब हैण्डपम्प की मरम्मत कर शीघ्र ही चालू करने एवं सभी डिग्गियों को पानी से भरने की बात कही। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन गांवों में पेयजल आपूर्ति सूचारू करने , सुजियों की ढाणी में अविलंब जीएलआर को ठीक करने, हैण्डपम्प मरम्मत के लिए डेडीकेट टीम लगाकर हैण्डपम्प दूरस्त करवाकर पानी आपूर्ति के लिए चालू करने के निर्देश दिए।  जिले में जहां-जहां भी जीएलआर खराब पडी है वहां टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देशों के साथ ही ट्यूबवेलो की प्रगति के बारे में समीक्षा की। उन्होंने रामदेवरा में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment