Monday, 29 December 2014

नगर निकाय की उदासीनता ने पर्यटन शहर में गंदगी, अतिक्रमण और आवारा पशुओं को बढ़ाया

समीक्षा बैठक में नगरपरिषद के उदासीन रवैये को गंभीरता से लिया जिला कलक्टर ने आयुक्त को दिए सख्त निर्देश



जैसलमेर / विश्वविख्यात स्वर्णनगरी में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और वह भी पर्यटक व मुख्य मार्गों पर । न तो नियमित सफाई होती है और न ही नगरपरिषद की व्यवस्थित मोनिटरिंग होती है । प्रधान मंत्री और भाजपा की स्वच्छ भारत, निर्मल भारत के अभियान में केवल दिखावा ही हुआ, परिणाम वही ढाक के तीन पात । तिस पर जैसलमेर में पर्यटक सीजन । देश—विदेश के मेहमानों सहित, कई जानी मानी हस्तियॉं जैसलमेर में नये वर्ष का जश्न मनाने आए हुए हैं । इस लिहाज से जैसलमेर की साफ सफाई सिफर है ।


शहर की साफ सफाई को लेकर जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में, वर्तमान में पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकाय के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहर एवं दुर्ग के आस-पास एकत्र पडे कूडे-कचरे एवं आवारा पशुओं को वहां से तत्काल हटावें । मैन रोड इत्यादि पर किए जा रहे अतिक्रमणों को तत्काल हटाने एवं नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त नगरपरिषद जब्बरसिंह को सख्त निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जेठवाई रोड पर रोड लाईटें जो बंद पडी है उसको रात्रि में चालू कराने की व्यवस्था करने , नगर एवं जेठवाई रोड पर आरयूआईडीपी के कार्यो को भी तीव्र गति से कराने, जैसलमेर शहर में पानी के इंटर कनेक्शन कार्य को भी ठेकेदार को पाबंद कर शीघ्र कराने पर विशेष जोर दिया।


Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment