Wednesday, 21 January 2015

द्वितीय चरण में जिले की 25 ग्राम पंचायतो में ये सरपंच विजयी रहें

जैसलमेर / पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 के द्वितीय चरण में 25 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को पंच/सरपंच के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में जिले की तीनो पंचायत समितियों के सरपंचो के चुनाव में 25 ग्राम पंचायतो में ये सरपंच विजयी रहे है।
   

पंचायत समिति जैसलमेर में ये सरपंच चुने गए

   
जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एल. मीना ने बताया कि पंचायत समिति जैसलमेर की 7 ग्राम पंचायतो में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत खींवसर में ओंकारराम 252 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खींया में दीपा 171 मतो से, धायसर में मगनखां 518 मतो से, नेहडाई में  देवकी 149 मतो से, सुल्ताना में किरणकंवर 88 मतो से, बोहा में सूआ कंवर 94 मतो से तथा काठोडी में मनोहरलाल 130 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी रहे है।
   

पंचायत समिति सम में ये सरपंच चुने गए

   
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि पंचायत समिति सम की 7 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सम में सलीमत 132 मतो से, बैरसियाला में गीता देवी 181 मतो से, हरनाउ में असर 6 मतो से, रामगढ में गोविन्दलाल 1205 मतो से, राघवा में छगणराम 613 मतो से, रायमला में सायरो 43 मतो से तथा खुईयाला में पठानी 83 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुए है। उन्होंने बताया कि समिति सम में ग्राम पंचायत धनाना की सुमरी, तेजपाला की जमनाकंवर, बांधा के जमशेर खां तथा शाहगढ की छता सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
   

पंचायत समिति सांकडा में ये सरपंच चुने गए

   
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि पंचातय समिति सांकडा की 11 ग्राम पंचायतो में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत राजगढ में मोरीकंवर 329 मतो से, ओला में महावीरसिंह 177 मतो से, राजमथाई में मदनसिंह 99 मतो से, लूणाकलां में  किरणकंवर 277 मतो से, भिखोडाई जूनी में अयूब खां 260 मतो से, दांतल में गुड्डी कंवर 164 मतो से, बलाड में गिरधरसिंह 289 मतो से, फलसूण्ड में पुष्पाकंवर 273 मतो से, भुर्जगढ में अनिता 900 मतो से, पदमपुरा में पारू 801 मतो से तथा मानासर में बसन्ती देवी 624 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुई है। उन्होंने बताया कि समिति सांकडा में ग्राम पंचायत बांधेवा में  सरिता देवी सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी।  

No comments:

Post a Comment