जैसलमेर /
गांवों की सरकार चुनने में ग्रामीणों ने उत्साह दिखाया। जैसलमेर, सम और
सांकड़ा पंचायत समितियों में पंच—सरपंच के प्रथम चरण के चुनाव रविवार को
हुए। इस दौरान दिनभर वोटरों की भीड़ मतदान केंद्रों पर दिखाई दी। जिले भर
में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में जैसलमेर, सम
और सांकड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं। इसके तहत रविवार को
तीनों पंचायत समिति क्षेत्र में पंच और सरपंच के लिए चुनाव हुए। प्रथम चरण
में जैसलमेर, सम और सांकड़ा पंचायत समितियों में 87 फीसदी मतदान हुआ।
जैसलमेर पंचायत समिति में 22 सरपंच जबकि सम पंचायत समिति में 22 सरपंचच, सांकड़ा पंचायत समिति में 22 सरपंच के लिए चुनाव हुए हैं। रविवार को मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना भी शुरू हो गई। देर रात तक सरपंचों के परिणाम आते रहे। सरपंच के चुनावों मतपत्रों से हुए हैं। सुबह शीतलहर चलने के कारण मतदान केंद्रों पर कम संख्या में वोटर पहुंचे थे, लेकिन बाद में मौसम खुलने के बाद मतदान केंद्रों पर खासी भीड़ लगने लगी। लोगों ने घंटों कतारों में लगकर मतदान किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

No comments:
Post a Comment