तेल कंपनी इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 43.50 रुपए सस्ता किया गया है। दिल्ली में अब यह 708.50 रुपए का मिलेगा, जो पहले 752 रुपए का मिलता था।
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में यह लगातार 14वीं बार कमी की गई है और पिछले एक साल में इसके दाम में 532.50 रुपए प्रति सिलेंडर की भारी कमी आई है। पिछले साल 04 जनवरी को दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1241 रुपए का थी।
No comments:
Post a Comment