Thursday, 1 January 2015

कक्षा आठवीं तक बच्चों की छुटटी 5 जनवरी तक


जैसलमेर / कड़ाके की सर्दी के चलते जिला कलक्टर ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी बढ़ा दी है। अब स्कूलों में 5 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यथासमय स्कूल जारी रहेगी।

हालांकि सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहेगा। पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कारण कलक्टर की पूर्व अनुमति के बिना स्टाफ अवकाश नहीं ले सकेगा।

No comments:

Post a Comment