Monday, 5 January 2015

घरेलू इस्तेमाल के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर हुआ लान्च


Diffusé par Adcashभुवनेश्वर / समाज के विभिन्न वर्गो की जरूरत को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को 5 किलोग्राम के घरेलू इस्तेमाल का सिलेंडर लान्च किया।  मुक्त व्यापार योजना के तहत मिलने वाले इस गैस सिलेंडर से गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के अलावा छात्र और प्रवासी मजदूरों को भी फायदा मिलेगा। इस योजना को लान्च करते हुए प्रधान ने कहा कि एलपीजी के इस्तेमाल से प्रकृति के साथ साथ घर में खाना बनाने वाली महिलाओं को भी फायदा होगा।

इस मौके पर प्रधान ने शहरों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिब्लिटी योजना को भी लान्च किया। इस योजना के तहत गैस सिलेंडर प्रेसर रेगुलेटर के साथ बिना किसी सुरक्षा जमा कर दिया जाएगा। प्रधान ने लोगों से 31 मार्च तक चलने वाली इस योजना का लाभ उठाने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment