जयपुर / राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को अपना 83वां जन्म दिन लखनऊ स्थित अपने आवास पर सादगी से मनाया। इस अवसर पर सिंह को दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल तथा अन्य कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके सिंह को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। राज्यपाल ने दूरभाष पर भी जन्म दिन की बधाई स्वीकार की और बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस मौके सिंह के पुत्र एवं सांसद राजवीर सिंह ने उन्हें माला पहनाकर जन्म दिन पर बधाई दी। इस मौके पर सिंह के परिजन और प्रशंसक मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment