जैसलमेर / पंचायत समिति सम के रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) फतेहगढ जयसिंह ने बताया कि
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिवस सोमवार को पांच
प्रत्याशियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है। उन्होंने
बताया कि समिति के ब्लॉक संख्या 8 (सामान्य महिला) से चंद्रा देवी ने भाजपा
प्रत्याशी रूप में दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इसी प्रकार ब्लॉक
संख्या 9 (सामान्य) से देशकंवर ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में, ब्लॉक
संख्या 11 (सामान्य) से भगवानसिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में, ब्लॉक
संख्या 13 (अनुसूचित जाति) से गिरधारीराम ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में,
ब्लॉक संख्या 15 (अन्य पिछडा वर्ग) से भाना राम ने भाजपा प्रत्याशी के रूप
में एक-एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
No comments:
Post a Comment