जैसलमेर / जिले में पंच/सरपंच के द्वितीय चरण के 40 ग्राम
पंचायतो के चुनाव के लिए 23 जनवरी, शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र
प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 ग्राम पंचायतो में सरपंच पद के लिए एक ही
प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित
घोषित किया गया है। इसी प्रकार 40 ग्राम पंचायतो में कुल 346 वार्डों में
से 291 वार्डाें में एक-एक प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र रहने के कारण
कुल 291 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस प्रकार 6 ग्राम
पंचायते पूरी निर्विरोध निर्वाचित हुई है जिसमे ग्राम पंचायत बासनपीर,
रूपसी, चेलक, नेतसी, नेडान व सुभाषनगर है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत बासनपीर में खेतुदेवी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित की गई। इसी प्रकार यहां कुल 9 वार्ड में 9 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रूपसी में आम्बसिंह सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुआ हैं वहंीं कुल 9 वार्डों के सभी वार्ड पंच, ग्राम पंचायत चेलक में सरपंच पद के लिए धर्मकंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई है वहीं कुल 9 वार्डाें के सभी वार्ड पंच, ग्राम पंचायत नेतसी में पप्पूदेवी सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई है वहीं इस पंचायत के सभी 7 वार्ड पंच, ग्राम पंचायत नेडान में सरपंच पद के लिए भैरूसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुआ है वहीं कुल 9 वार्डों के सभी वार्ड पंच तथा ग्राम पंचायत सुभाषनगर में जितेन्द्र कुमार सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए है वहीं कुल 7 वार्डों के सभी वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भैंसडा में केवलराम सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए वहीं पंचायत के 9 वार्डों में से 5 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जवाहरनगर में 2 वार्ड पंच, देवा में 9, मोकला में 9, पारेवर में 6, बरमसर में 8, बडोडा गांव में 3, डाबला में 5, कीता में 8, छत्रैल में 7, अमरसागर में 4, बडाबाग में 3, भू में 8, पिथला में 9, नरसिंगों की ढाणी में 9, कोटडी में 8, खुहडी में 6, सिपला में 7, डेढा में 8, सलखा में 9, कनोई में 9, रामा में 9, सीतोडाई में 8, सियाम्बर में 4, पूनमनगर में 7, सोनू में 4, तनोट में 5, लौहारकी में 9, छायण में 9, सादा में 9, लाठी में 8, सांकडा में 13, माधोपुरा में 7, भैंसडा में 5 व धोलासर में 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के पंच/सरपंच के चुनाव के लिए अब 24 जनवरी, शनिवार को 33 ग्राम पंचायतो में सरपंचो के चुनाव होंगे वहीं इसमे से 16 ग्राम पंचायतो में 49 वार्ड पंचो के लिए चुनाव होंगे एवं 6 वार्ड पंचों के नाम निर्देशन पत्र खारिज हो गए है।

No comments:
Post a Comment