Saturday, 24 January 2015

जग विख्यात मरू महोत्सव की रौचक प्रतियोगिता मूमल - महेन्द्रा के लिए मापदण्ड निर्धारित

5 फीट 6 इंच से कम लम्बाई वाला नहीं बन सकता ‘मरू श्री‘

डेजट फेस्टीवल 1 फरवरी से 3 फरवरी तक


   
जैसलमेर / जैसलमेर में तीन दिवसीय जग विख्यात मरू महोत्सव 2015 का आयोजन 1 फरवरी से 3 फरवरी तक किया जा रहा है। मरू महोत्सव के प्रथम दिवस 1 फरवरी को आयोजित की जाने वाली मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मापदण्ड निर्धारित किये गये है। सहायक निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र विकास पण्ड्या ने बताया कि मूमल-महेन्द्रा‘ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 10 से 18 वर्ष तक होना आवश्यक है, आयु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा एवं किसी विधालय की प्रविष्टि ही मान्य होगी, स्वतंत्र रूप से मूमल महिन्द्रा में भाग लेना वर्जित है। मूमल व महेन्द्रा एक साथ ऊंट पर नही बैठ सकेंगे।
   
सहायक निदेशक पण्ड्या ने बताया कि मूमल व महेन्द्रा की वेशभूषा पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ पद्धति पर आधारित होनी चाहिए। मूमल व महेन्द्रा के गहने - परिधान व पूर्ण वेशभूषा एक अविवाहित लड़की व लड़के की अभिव्यक्ति व प्रस्तुतिकरण होना चाहिये। मूमल प्रतियोगी का विवरण परिशिष्ट-प्रथम में तथा महेन्द्रा प्रतियोगी का विवरण परिशिष्ट - द्वितीय में देना आवश्यक होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगें। ‘मूमल/महेन्द्रा‘ प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नही होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथी 25 जनवरी, रविवार है।
                               
मिस मूमल के लिए मापदण्ड
   
मिस मूमल प्रतियोगिता के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मापदण्ड निर्धारित किये गये है। मिस मूमल प्रतियोगी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी आवश्यक है। जन्म प्रमाण पत्र/विधालय का प्रमाण पत्र सलंग्न करना होंगा। मिस मूमल प्रतियोगी अविवाहित होनी चाहिये एवं कोहनी के ऊपर वाला चूड़ा पहने हुए नहीं हो। प्रतियोगी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगी। ‘मिस मूमल‘ प्रतियोगी राजस्थान की मूल निवासी होना आवश्यक है। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा।
                                
मरूश्री के लिए मापदण्ड
   
आकर्षक मरूश्री प्रतियोगिता के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मापदण्ड निर्धारित किये गये है। मरूश्री प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी व्यस्क होने आवश्यक है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष हो जिसका प्रमाण पत्र सलंग्न करना होगा। ‘मरू श्री‘ प्रतियोगी की लम्बाई 5 फीट 6 इंच से कम नहीं होनी चाहिये। ‘मरू श्री‘ विजेता मेले के तीनों दिवस तक मरू श्री पोशाक में उपस्थित रहेगा एवं उसे विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफ्रों से विभिन्न स्मारकों, हवेलियों आदि पर फोटो खिंचवाना होगा। प्रतिभागियों को शोभा यात्रा में भाग लेना आवश्यक होगा। प्रतियोगी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। ‘मरू श्री‘ प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा।
   
इस वर्ष प्रतियोगिता से पूर्व विभाग द्वारा मरूश्री एवं मिस मूमल प्रतिभागियों को एक दिन पूर्व पर्यटन विभाग रिहर्सल के लिए आमंत्रित किया जाएगा, इसके तहत उन्हें पूर्व मरूश्री प्रतिभागियों द्वारा लोक संस्कृति, पहनावा इत्यादि की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी, साथ ही प्रस्तुतीकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
                                

No comments:

Post a Comment