उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. वैष्णव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अन्तिम पूर्वाभ्यास के अवसर पर परेड कमाण्डर रिजर्व सब इंस्पेक्टर जीवणाराम मेघवाल के नेतृत्व में पुलिस, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्टूडेंट पुलिस केडेट, स्काउट एवं गल्र्स गाईड द्वारा पुलिस बैण्ड की आकर्षक धुनों पर मार्चपास्ट किया गया। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रभुलाल पंवार, अमर शहीद सागर मल गोपा राउमावि के प्राचार्य नवलकिषोर गोयल भी उपस्थित थे।
अन्तिम पूर्वाभ्यास नगर में स्थित विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं द्वारा सामुहिक व्यायाम प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह घूमर नृत्य श्रीमती माया व्यास, श्रीमती कृष्णा खत्री, श्रीमती अरूणा व्यास के निर्देशन मे तैयार किया गया एवं लोक कलाकार कमरूदीन, इमामदीन, इसाक खां व रहीष खां ने इसको सांस्कृतिक रूप दिया। इस अवसर पर करणी बाल मन्दिर विधालय की 82 छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक चक्र के मध्य कमल पुष्प का प्रदर्शन किया गया।
अन्तिम पूर्वाभ्यास के समय उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. वैष्णव ने कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद् जैसलमेर जब्बरसिंह को निर्देश दिए कि वे स्टेडियम में पानी का छिडकाव करा दे और इसको पूर्ण रूप से साफ सुथरा रखे। इस अवसर पर विभिन्न विधालयों के शारीरिक षिक्षक एवं अन्य षिक्षकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत व्याख्याता एवं वरिष्ठ साहित्यकार मनोहर महेचा, हरिवल्लभ बोहरा एवं आरती मिश्रा ने किया।
No comments:
Post a Comment