Saturday, 24 January 2015

गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास, 9 कार्यक्रमों का चयन

शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

   
जैसलमेर / गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, सोमवार के अवसर पर सायं शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी काॅलोनी में उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव के निर्देशन में अन्तिम पूर्वाभ्यास करवाया जाकर 9 कार्यक्रमों का चयन किया गया। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थानांे को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रमों में और अधिक निखार लाया जाकर इसे बेहतर ढंग से प्रस्तुतिकरण करवाया जाए।
   
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तिम पूर्वाभ्यास में एक-एक विद्यालय के प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन किया गया और उन्हें अन्तिम रूप दिया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी बंषीलाल सोनी, सचिव सतत षिक्षा एवं साक्षरता बराईदीन सांवरा, अतिरिक्त ब्लाॅक षिक्षा अधिकारी जैसलमेर उम्मेदसिंह भाटी तथा व्याख्याता एवं उद्घोषक मनोहर महेचा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम सहयोगी नटवर व्यास, जेठूसिंह माली, मोहनखां, खेमचंद वैष्णव, आरती मिश्रा एवं संबंधित विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। डाॅ. वैष्णव ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बाल कलाकारों को कार्यक्रम के अनुरूप अत्यंत सुंदर वेषभूषा पहनकर उपस्थित होने के निर्देष दिए। 
   
तबलावादक एवं लोक कलाकार मोहन खां एवं हार्मोनियम वादक खेमचन्द वैष्णव के संगीत निर्देशन में सम्पन्न हुए पूर्वाभ्यास के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन किये गये विद्यालयों के छात्रा-छात्राओं के साथ ही अध्यापकगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment