Sunday, 18 January 2015

पंच/सरपंच चुनाव के प्रथम चरण में जिले में मोटे अनुमान के अनुसार लगभग 87 प्रतिशत हुआ मतदान

ग्राम पंचायत फतेहगढ में सबसे ज्यादा मतदान 94.60 प्रतिशत रहा



   
जैसलमेर / जिले में प्रथम चरण में पंच/सरपंचों के 65 ग्राम पंचायतो में हुए रविवार, 18 जनवरी को मतदान के दिवस मोटे अनुमान के अनुसार लगभग 87 प्रतिशत मतदान हुआ है।
   
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने बताया कि पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम पंचायत मोहनगढ में 83.90 प्रतिशत मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बांकलसर में 90.13, बाहला में 88.17, ताडाना में 89, हमीरा में 84.87, काणोद में 92.47, चांधन में 89.63, सोढाकौर में 87.17, भारेवाला में 93.15, नाचना में 72.41, पांचे का तला में 93.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आसकन्द्रा में 88.39, अजासर में 81.99, सत्याया में 85.32, नोख में 78, बोडाना में 92.18, टावरीवाला में 74.76, जालूवाला में 98.01, शक्तिनगर में 91.78, मदासर में 93.74 तथा चिन्नू में 94.48 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
   
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सम के ग्राम पंचायत म्याजलार में 76.98, पोछीणा में 82.72, बईयां में 84.27, झिनझिनयाली में 82.59, सतो में 88.62, तेजरावा में 86.76, देवडा में 82.65, तेजमालता में 79.77, मोढा में 83.46, कुण्डा में 87.52, लखा में 75.27, बीदा में 78.90, अडबाला में 89.16, छतांगढ में 92.31, डांगरी में 75.28, फतेहगढ में 94.60, रिवडी में 92.18, मण्डाई में 90.30, देवीकोट में 91.77, उण्डा में 82.80, रासला में 82.12 तथा मूलाना में 85.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
   
इसी प्रकार पंचायत समिति सांकडा के ग्राम पंचायत झाबरा में 85, स्वामी जी की ढाणी में 89, बारठ का गांव में 81.64, रातडिया में 83.95, भणियाणा में 84.98, पन्नासर में 88.83, सरदार सिंह की ढाणी में 90.21, जालोडा पोकरणा में 89.72, झलारिया में 90.98, उजलां में 83.57, लवां में 88.45, डिडाणियां में 92.01, रामदेवरा में 82, गोमट में 94.45, केलावा में 94.20,मोडरडी में 84.19, जैमला में 86.59, माडवा में 87.02, चैक में 85, सनावडा में 82.75, ओढाणियां में 89 तथा खेतोलाई में 92 प्रतिशत मतदान हुआ है।  

                                     

No comments:

Post a Comment