मोटे अनुमान के अनुसार प्रथम चरण में 65 प्रतिशत हुआ मतदान
अपरान्ह 5 बजे तक 61.16 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा किया गया मताधिकार का प्रयोग
जैसलमेर / देश के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 के प्रथम चरण में तीनो पंचायत समितियों के 70 ग्राम पंचायतो के 199 मतदान केन्द्रों पर शुक्रवार, 16 जनवरी को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। सर्दी की ठिठुरन एवं धुंध के कारण प्रातः 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। इसमे 10 बजे तक 6 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उसके बाद ज्यों-ज्यों सूरज निकलता गया त्यों-त्यों मतदान के प्रति मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। महिला मतदाताओं ने भी बढचढ कर मतदान में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सषक्त पंचायततन्त्र के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अपरान्ह 5 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथम चरण में 61.16 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मोटे अनुमान के अनुसार प्रथम चरण में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एल. मीना एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार ने मतदान के दिवस समय-समय पर एरिया मजिस्टेªट, जोनल मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों से मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे एवं सूचनाएं प्राप्त की।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल मीना ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के प्रथम चरण के जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यो के चुनाव में स्थापित 199 मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया एवं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर पहुच कर लाईन में खडे होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। महिला मतदाता भी सजधज कर एवं अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को गोंद में लेकर मतदान करने के लिए कतारबद्ध लाईनों में खडी थी। उनका प्रजातान्त्रिक अधिकार के प्रयोग के प्रति उत्साह झलक रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे तक पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में 7 प्रतिषत, दोपहर 1 बजे तक 27.53 प्रतिषत, दोपहर 3 बजे तक 41.64 प्रतिषत मतदान हो चुका था। इसी प्रकार पंचायत समिति सम में प्रातः 10 बजे तक 5 प्रतिषत, दोपहर 1 बजे तक 21.74 प्रतिषत, दोपहर 3 बजे तक 42.77 प्रतिषत, पंचायत समिति सांकडा में प्रातः 10 बजे तक 6 प्रतिषत, दोपहर 1 बजे तक 26.07 प्रतिषत, दोपहर 3 बजे तक 42.77 प्रतिषत तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रातः 10 बजे तक 6 प्रतिषत, दोपहर 1 बजे तक 25.08 प्रतिषत तथा दोपहर 3 बजे तक 40.82 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका था। इसी प्रकार अपरान्ह 5 बजे तक पंचायत समिति जैसलमेर में 61.99 प्रतिषत, सम में 59.86 प्रतिषत, सांकडा में 61.65 प्रतिषत व जिला परिषद के वार्डों के लिए 61.16 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि प्रथम चरण में शुक्रवार को जिला परिषद के वार्ड संख्या 3 (सामान्य), वार्ड संख्या 4 (सामान्य), वार्ड संख्या 5 (सामान्य महिला), वार्ड संख्या 6 (सामान्य महिला), वार्ड संख्या 7 (सामान्य), वार्ड संख्या 8 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), वार्ड संख्या 9 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), वार्ड संख्या 11 (अनुसूचित जाति महिला), वार्ड संख्या 12 (अन्य पिछडा वर्ग), वार्ड संख्या 13 (अनुसूचित जाति), वार्ड संख्या 14 (सामान्य महिला), वार्ड संख्या 15 (सामान्य महिला), वार्ड संख्या 16 (सामान्य महिला) तथा वार्ड संख्या 17 (अनुसूचित जनजाति) का मतदान हुआ।
इसी प्रकार पंचायत समिति जैसलमेर के ब्लाॅक संख्या 08 (अन्य पिछडा वर्ग), ब्लाॅक संख्या 9 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 10 (अन्य पिछडा वर्ग), ब्लाॅक संख्या 11 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 12 (सामान्य), ब्लाॅक संख्या 13 (अनुसूचित जनजाति), ब्लाॅक संख्या 14 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), ब्लाॅक संख्या 15 (अनुसूचित जाति) का शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार पंचायत समिति सम के ब्लाॅक संख्या 6 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), ब्लाॅक संख्या 8 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 9 (सामान्य), ब्लाॅक संख्या 10 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 11 (सामान्य), ब्लाॅक संख्या 13 (अनुसूचित जाति), ब्लाॅक संख्या 14 (अनुसूचित जाति महिला) तथा ब्लाॅक संख्या 15 (अन्य पिछडा वर्ग) का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सांकडा समिति के ब्लाॅक संख्या 10 (अनुसूचित जाति), ब्लाॅक संख्या 11 (अनुसूचित जाति महिला), ब्लाॅक संख्या 12 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 13 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 14 (सामान्य), ब्लाॅक संख्या 15 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), ब्लाॅक संख्या 16 (अन्य पिछडा वर्ग महिला), ब्लाॅक संख्या 17 (सामान्य महिला), ब्लाॅक संख्या 18 (अनुसूचित जनजाति) तथा ब्लाॅक संख्या 19 (सामान्य महिला) का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पंचायतीराज संस्थाओं के प्रथम चरण के जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के मतदान के दिवस सभी मतदान केन्द्रो पर पुलिस के पुख्ता प्रबन्ध होने के कारण कही पर भी कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव ने भी मतदान के दिवस पूरे दिन अपने कार्यालय में बैठकर हर पल की सूचना प्राप्त की। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पोकरण नरेन्द्रपालसिंह शेखावत एवं रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम फतेहगढ जयसिंह ने भी प्रथम चरण के मतदान के दिवस पूरे दिन हर पल की सूचना प्राप्त की।
मतदान के दिवस उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) भागीरथ शर्मा, एरिया मजिस्ट्रेट बलदेव सिंह उज्ज्वल, गजेन्द्र सिंह चारण के साथ ही अन्य एरिया मजिस्टेªट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपअधीक्षक पुलिस नरेन्द्र कुमार दवे, तहसीलदार पीतांबर राठी के साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने भी क्षेत्र में सतत् रूप से भ्रमण किया एवं क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखनें में अपनी अहम भूमिका निभाई। जहाॅं कही भी मतदान धीमी गति से होने या किसी प्रकार की तनातनी होने की सूचना मिलते ही जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंच कर स्थिति को संभाला एवं सुचारू रूप से मतदान करवाया।
मतदान के प्रति मतदाताओं में भारी जोष दिखाई दे रहा थां एवं मतदान केन्द्रो के बाहर झूूण्ड के झूण्ड बनाकर लोग एकत्रित थे एवं वे अपनी बारी के अनुसार मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण ढंग से कर रहे थ
No comments:
Post a Comment