रिटर्निंग अधिकारी (जिला परिषद चुनाव) एवं जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद के वार्ड संख्या 4 (सामान्य) से अभयसिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र, राजेन्द्रसिंह ने एक नाम निर्देशन पत्र भाजपा व एक नाम निर्देशन पत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में व जसवंतसिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इस प्रकार वार्ड संख्या 4 से तीन प्रत्याशियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 (सामान्य) से खंगार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र व उम्मेदसिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वार्ड संख्या 8 (अन्य पिछडा वर्ग महिला) से कंचन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र, वार्ड संख्या 9 (अन्य पिछडा वर्ग महिला) से ममता कुमारी व भावना ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में एक-एक नाम निर्देशन पत्र तथा वार्ड संख्या 14 (सामान्य महिला) से रहमत खातू ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
No comments:
Post a Comment