जयपुर / राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पिलानी, चूरू तथा सरहदी गंगानगर में हुई मावठ से किसानों ने चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में छितराए हुए बादल छाए रहने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।
इस दौरान पिलानी में 3.4 मिलीमीटर, चूरू में 4.2 तथा गंगानगर में सर्वाधिक 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिलने से सर्दी बेअसर रही और जयपुरवासियों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पतंगबाजी का खूब लुत्फ उठाया।
जयपुर का बीती रात का तापमान बढ़ कर 9.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे के कारण करीब दो दर्जन रेलगाडियां विलंब से चल रही हैं।
राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा बढ़ कर 8 डिग्री हो गया वहीं जैसलमेर में 8.4 गंगानगर में 8.7 बाड़मेर में 9.7 उदयपुर में 9.8 बीकानेर में 10.4 चूरू में 10.5 पिलानी में 10.6 अजमेर में 12.2 तथा जोधपुर में न्यूनतम तापमान 13.। डिग्री दर्ज किया गया।

No comments:
Post a Comment