Thursday, 29 January 2015

नए आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों ने सीखी प्रसारण की बारीकियां


आकाशवाणी जैसलमेर में वाणी कोर्स सम्पन्न


Diffusé par Adcash
जैसलमेर / आकाशवाणी जैसलमेर द्वारा स्वर परीक्षण में चयनित नए आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों के लिए दो चरणों में वाणी सर्टीफिकेट कोर्स आयोजित किया गया । केन्द्र के कार्यक्रम प्रमुख पुखराज मीना ने बताया कि अगस्त 2014 में केन्द्र द्वारा स्वर परीक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें 38 नए आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों का चयन किया गया था। जिनके लिए जनवरी 2015 में दो चरणों में वाणी सर्टीफिकेट कोर्स आयोजित किया गया ।
   
मीना ने बताया कि दो चरणों में आयोजित वाणी सर्टीफिकेट कोर्स में नव चयनित 34 आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों ने प्रसारण की बारीकियां सीखी। उन्होंने बताया कि इस प्रषिक्षण में आकाषवाणी जयपुर के नियमित उद्घोषक आनन्दसिंह पंवार ने नए आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों को आवाज के उतार-चढ़ाव, शुद्ध उच्चारण, स्क्रिप्ट लेखन एवं अन्य भाषाओं के शब्दों का उच्चारण सिखाया।
   
कार्यक्रम प्रमुख ने बताया कि प्रषिक्षण के दौरान भाषा विषेषज्ञ मांगीलाल विष्नोई ने हिन्दी भाषा के शुद्ध उच्चारण की जानकारी दी।
वाणी सर्टीफिकेट कोर्स के अन्तर्गत आकाषवाणी जोधपुर के वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अषोक दवे एवं आकाषवाणी बाड़मेर के रामविमल शरण ने नए आकस्मिक उद्घोषकों व कम्पीयरों को तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया। पुखराज मीना ने बताया कि वाणी सर्टीफिकेट कोर्स में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षुओं को उद्घोषकों, कम्पीयरों व प्रस्तुतकर्ताओंकी भूमिका की जानकारी, आवाज की पहचान, उच्चारण एवं प्रभाव, उद्घोषणा, कम्पीयरिंग, फिल्म संगीत प्रस्तुतीकरण, साक्षात्कार व रेडियो जाॅकी आदि के साथ-साथ उपकरणों के संचालन व रखरखाव तथा सावधानियों की जानकारी दी गई।
       

No comments:

Post a Comment