Wednesday, 28 January 2015

15 साल बाद एक बार फिर ..........हर शनिवार अल्बर्ट हॉल पर सेना-पुलिस का बैंड वादन


Diffusé par Adcash
जयपुर / रामनिवास बाग अल्बर्ट हॉल पर हर शनिवार शाम 4:30 से 5:30 बजे तक भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस का बैंड वादन होगा। बैंड वादन की शुरुआत 31 जनवरी को पुलिस करेगी। यह प्रस्तुतियां अल्बर्ट हॉल पर बाहर की ओर होंगी, जिन्हें लोग बाग की ओर खड़े होकर देख-सुन सकेंगे। कार्यक्रम जेडीए, राजस्थान पुलिस, सेना और पुरातत्व विभाग के सहयोग से होगा। पर्यटन और पुरातत्व विभाग की ओर से करीब 15 साल पहले शहर के विभिन्न बैंडवादकों की ओर से यह कार्यक्रम कराया जाता था।

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सीधे प्रोग्राम ही फाइनल

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार को जेडीसी शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं आरपीए के निदेशक बीएल सोनी सहित सेना की गोरखा रेजीमेंट के कर्नल एनके भगासरा ने अल्बर्ट हॉल का दौरा किया। नगर निगम अफसरों को अल्बर्ट हॉल के आसपास सफाई कराने को कहा। कर्नल एनके भगासरा के साथ जेडीसी ने सेंट्रल पार्क का दौरा किया। यहां पर भी भविष्य में बैंड वादन किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment