मतदान अधिकारी मतदान के दिवस अपना व्यवहार गंभीर रखें- चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित
अन्तिम प्रशिक्षण प्राप्त कर मतदान दल मतदान केन्द्रो के लिए रवाना
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का प्रथम चरण में मतदान 16 जनवरी को , पंच/सरपंचो का मतदान 18 जनवरी को
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बुधवार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए प्रथम चरण में नियुक्त एरिया, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन व मतदान अधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण में यह निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, चुनाव पर्यवेक्षक जे.सी. पुरोहित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) भागीरथ शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, प्रशिक्षण प्रभारी गजेन्द्रसिंह चारण के साथ ही एरिया, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन व मतदान अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एल मीना ने कहा कि कोई भी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी मतदान केन्द्र में स्थापित वोंटिग कम्पाटमेंट में किसी भी सूरत में नहीं जायें यदि वह जायेगा तों उसें तत्काल निलम्बित किया जाकर उसकें विरूद्ध क्रिमीनल कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यदि बहुत ही जरूरी हों तो वे मतदान केन्द्र में उपस्थित अभिकर्ताओं को साथ लेकर ही वहां जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि, सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी ईवीएम मशीन के संचालन में पारंगत हो गये है इसलिए वें पूरें आत्मविश्वास के साथ मतदान कार्य कों पूर्ण जिम्मेदारी एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन करवाए। उन्होंने पंच/सरपंचो के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को मतपत्रो से सावधानीपूर्वक चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग सभी मतदाताओं को फोटो परिचय पत्र जारी कियें जा चुके है इसलिए वें मतदान के दौरान सबूत के रूप में परिचय पत्र को मानें लेकिन किसी कारणवश मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवानें सें वंचित रह गये है तों राज्य निर्वाचन आयोग द्धारा निर्धारित 19 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज पहचान सिद्ध करने के लिए प्रस्तुत करता है तो उसको मतदान से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने मतदान से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास एवं सरपंच के चुनाव के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता पहली बार निर्धारित की गई है। इसलिए सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी उनकी शैक्षणिक योग्यता को भली-भांति जांच लें। उन्होंने यह भी बताया कि शैक्षणिक योग्यता की प्रमाणिकरण के लिए उन्हें दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए गए है एवं किसी प्रकार के संषय पर वे उसे देख सकते है।
उन्होंने जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वें मतदान के दिवस पूरी चौकसी बरतें एवं अपने सेक्टर में नियमित रूप से भ्रमण करते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखें। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऐसे केन्द्रों पर पुलिस के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है वहीं विडियोग्राफर भी तैनात रहेंगे। उन्होंने आशा जताई की निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी अनुभवी है एवं वे अपनें दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कों पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवायेंगें।
जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के संबंध में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को निर्भिक होकर मतदान कराने का आह्वान किया एवं साथ ही कहा कि उनकी सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी लगाया गया है वहीं मतदान प्रक्रिया के दिवस पुलिस मोबाईल पार्टी भी दिनभर भ्रमण करती रहेगी।
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं राजस्व अपील अधिकारी जे.सी. पुरोहित ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान के दिवस अपने व्यवहार को गंभीरता से रखें एवं अपने अनुभवों का उपयोग करते हुए सहजता के साथ पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आपकों महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है इसलिए वे इस कार्य को शालीनता के साथ संपन्न कराएं।
चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने कहा कि मतदान अधिकारियों को शून्य गलती पर चुनाव कार्य को सम्पन्न कराना है इसलिए वे पारंगत होकर इस कार्य को बखूबी संपादित करावें। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को अपनी ओर से बधाई दी एवं विश्वास जताया कि वे इस काम में पूरे खरे उतरेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) भागीरथ शर्मा एवं मुख्यकार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्ज्वल ने सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को कहा कि वे अपना व्यवहार पूर्ण निष्पक्ष रखे एवं वे किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य सत्कार स्वीकार नही करे। उन्होंने कहा कि उनका निष्पक्ष व्यवहार मतदाताओं में झलकना भी चाहिए।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं उपायुक्त उपनिवेशन गजेन्द्र सिंह चारण ने इस अवसर पर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के लिए विशेष रूप से ध्यान रखने वाली बातो की विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं बताया कि वे मतदान के दिवस मोक पोल का प्रदर्शन, आवश्यक रूप से अभिकर्ताओं के समक्ष करावें तथा इसकें पश्चात् मशीन सील करके मतदान के लिए तैयार कर लें। उन्होंने सरपंच/पंच के चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों को कहा कि वे सही प्रपत्र भरवावें एवं अपने स्वविवेक से पूरे चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
सहायक निदेशक डाॅ. बृजलाल मीणा एवं दक्ष प्रशिक्षक बराईदीन सांवरा ने भी ईवीएम के संचालन के संबंध में विशेष बातों का ध्यान रखने के साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी आयोग के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर सूचना प्रेषित करने की कार्यवाहीं अनिवार्य रूप से करें। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों द्वारा निर्वाचन के संबंध में जो भी शंकाएं थी उसके संबंध में प्रश्न पूछे जिसका सही जवाब देकर प्रशिक्षण प्रभारियों ने उन्हें पूरी जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment