Wednesday, 14 January 2015

135 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने अपना 25 वाँ स्थापना दिवस मनाया

जैसलमेर /  135 वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल, रामगढ़ जैसलमेर ने मंगलवार, दिनांक 13 जनवरी 2015 को गजराजसिंह, द्वितीय कमान अधिकारी/कमाण्डेन्ट की अगुआई में अपना 25 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर0एस0 काद्यान, कमाण्डेन्ट क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (उत्तर) ने वाहिनी के सभी कार्मिकों को बधाई दी । केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रंगा-रंग कार्यक्रम किए । मुख्य अतिथि ने केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसरपर आर0एस0 राम, कमाण्डेन्ट 79वीं वाहिनी , जसवीर सिंह, कमाण्डेन्ट, 153 वीं वाहिनी, ए0पी0 सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 79 वीं वाहिनी एवं रामगढ़ में स्थित वाहिनियों के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे ।

कार्यक्रम का संचालन एस एस मीणा उप कमाण्डेन्ट एवं स0उपनि0 जी0डी0 गौतम ने किया ।


   

No comments:

Post a Comment