मुंबई/ दक्षिण कोरिया की इलैक्ट्रानिक्स उपकरण बनाने वाली सैमसंग की भारतीय इकाई ने मंगलवार को चार स्मार्टफोन पेश किए जिनकी कीमत 19300 रूपए से लेकर 25500 रूपए के बीच है।
सैमसंग इंडिया के मोबाईल एवं आईटी के विपणन उपाध्यक्ष आसिम वारसी ने बताया कि नए स्मार्टफोन गलैक्सी ए 3, ग्लैक्सी ए 5, ग्लैक्सी ई 5 और ई सात है। वारसी ने बताया कि ग्लैक्सी सीरीज के दोनों स्मार्टफोन सबसे पतली और पूरी तरह धातु बाडी के हैं। इन्हें युवा वर्ग को ध्यान में रखकर उतारा गया है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने भारत में ग्लैक्सी ई 5 और ई सात को सबसे पहले पेश किया है। इनके जरिये कंपनी मध्यम कीमत वाले स्मार्टफोन वर्ग में अपनी स्थिति और मजबूत बनाने में सफल होगी। स्मार्टफोन की नयी रेंज जनवरी मध्य से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।
ग्लैक्सी ए 3 और ए 5 की कीमत क्रमश: 20500 और 25500 होगी जबकि ई5 और ई सात का दाम क्रमश 19300 और तेईस हजार रूपए होगा। वारसी ने कहा कि भारत का बाजार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए ई 5 और ई सात को पहले यहां उतारा गया है।

No comments:
Post a Comment