नई दिल्ली / इलेक्ट्रानिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक के इंडिया एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक मनीष शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक एंड अप्लायंशेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसियेशन (सीईएएमए) के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
सीईएएमए ने मंगलवार को बताया कि शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वह पहले संगठन के उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने वीडियोकॉन के निदेश अनिरूद्ध धूत का स्थान लिया है।
शर्मा ने निर्वाचन के बाद कहा कि मंदी से जूझने के बाद इस वर्ष सरकार की नीतियों के बल पर भारतीय उपभोक्ता टिकाऊ उद्योग के 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान से बाजार धारणा मजबूत होगी और इसका लाभ इस उद्योग को मिलेगा।

No comments:
Post a Comment