Tuesday, 6 January 2015

Sports News : Cricket


वर्ल्ड कप 2015 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का एलान, युवराज सिंह टीम में नहीं


Diffusé par Adcashनई दिल्ली / फरवरी 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए आज टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है । मुंबई में हुई चयन समिति के बैठक में चयनकर्ताओं ने 30 संभावितों में से उन 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगाई जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्ल्ड कप के लिए चुने गए टीम में जहां रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है वहीं पिछले वर्ल्ड कप के मैच विनर रहे युवराज सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है- एम एस धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, स्टुअर्ट बिन्नी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।

मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है ।
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment