प्रचार सामग्री का विमोचन का हुआ विमोचन
जैसलमेर / विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य को स्वर्ण जयंती उत्सव रूप मे मनाया जा रहा है जिसके तहत 22 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू समेलन की प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया ।
बजरंग दल के जिला संयोजक लालू सिंह सोढ़ा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के 50 वर्ष के उपलक्ष मे स्वर्ण जयंती वर्ष के चलते आगामी 22 फरवरी को जैसलमेर जिला मुख्यालय पर विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी प्रचार सामग्री का विमोचन गुरूवार को स्थानीय आश्री मठ मे संत शिवसुखनाथ जी महाराज के सानिध्य मे किया गया । शिवसुखनाथ ने बताया की हिन्दू समाज मे जाग्रति के लिए तथा एकजुटता के लिए इस प्रकार के समेलन की बहुत ही जरूरी तथा इसमे अधिक संख्या मे पधारने का आह्वान किया है । इस अवसर पर वीएचपी के जिला अध्यक्ष अनोप सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ताराचंद जोशी, जिला मंत्री पवन वैष्णव, चन्द्रप्रकाश ओझा, बजरंग दल के सह जिला संयोजक लक्की आचार्य, विक्रमसिंह बेरसियाला और अवन सिंह आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment