Friday, 20 February 2015

500 से 5000 रूपये तक की पेंशन योजना


सामाजिक सुरक्षा के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की वरिष्ठ नागरिक पेंशन बीमा योजना चालू, उठाए लाभ
      

जैसलमेर / भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा जैसलमेर के बहुआयामी विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अशोकचंद्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकोें को जीवन पर्यन्त सुनिश्चित आय मुहैया करवाने के उद्धेश्य  से ‘‘वरिष्ठ नागरिक पेंशन बीमा योजना’’ चलाई जा रही है जिसके तहत 60 वर्ष एवं अधिक उम्र के नागरिक न्यूनतम 500 रूपयें एवं अधिकतम 5 हजार रूपयें मासिक पेंशन प्राप्त कर सकेंगे जिसके लिए न्यूनतम 66 हजार 665 रूपयें एवं अधिकतम 6 लाख 66 हजार 665 रूपयें निवेश करने होंगे।
   
शाखा प्रबंधक शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने के चार विकल्प मासिक, त्रैमासिक, अद्र्र्र्र्र्धवार्षिक एवं वार्षिक उपलब्ध है जिसमे 9.38 प्रतिशत वार्षिक गारंटी रिटर्न दिया जा रहा है। यह योजना सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शाखा जैसलमेर द्वारा इस योजना में अब तक 51 लाख 16 हजार रूपयें पेंशन प्राप्ति के लिए स्थानीय नागरिकों से निवेश किए जाने की पुष्टि की है। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment