Friday, 20 February 2015

विषय आधारित कार्यशाला नोख में, युवाओं को मिली योजनाओं की जानकारी


जैसलमेर / नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर द्वारा एक दिवसीय विषय आधारित कार्यशाला के तहत नोख गांव के सार्वजनिक सभा भवन में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख माल्यापर्ण कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए शाखा प्रबन्धक स्टेट बैक आफ बीकानेर एण्ड जयपुर के नरेश अग्रवाल ने युवाओ को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना, दुर्धटना बीमा योजना, लधु ऋण योजना, अन्य बैकिग योजनाओ के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओ का लाभ उठाने को प्रेरित किया। युवाओ को प्रधानमंत्री रोजगार योजना, भामाशाह योजना के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया।

संदर्भ व्यक्ति के रूप में बोलते हुए मोतीलाल पंवार ने शिक्षा आपके द्वारा योजना, ई-मित्र योजना एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओ के बारे में युवाओ को को जानकारी दी । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅं0 पुखराज पालीवाल ने स्वास्थ्य योजनाओ केे बारे में निःशुल्क दवा योजना, शिशु मातृ कल्याण योजना, 108 एम्बलुैस सेंवा योजनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर पालीवाल ने स्वाईन फलू से बचने के उपायो पर भी चर्चा की।

सीनीयर माध्यमिक विद्वालय के प्राचार्य रतनलाल माली ने विभिन्न सामाजिक मुद्वो से जुड़े सवालो के जबाव प्रतिभागियो को देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। निर्मल भारत अभियान के बारे में पूर्व सरंपच फुसाराम मेधवाल ने युवाओ को जागृत करने का कार्य किया इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय सेवा कोर स्वंय सेवक दिनेष प्रजापत ने सभी का आभार ज्ञापित किया। नेहरू युवा केन्द्र के हरिवल्लभ गोपा ने अतिथियो का स्वागत करते हुए एक दिवसीय कार्यषाला के उदेश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा कोर स्वंय सेवक दीनाराम व नवयुवक मंडल के युवा साथी भंवर लाल प्रजापत के नेतृत्व में प्रतिभागियो द्वारा 2 घन्टे का श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित कर स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग दिया साथ ही प्रतिभागियो ने खुले में शैाच न जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संभागियो को एक कदम स्वच्छता की ओर बैग्स का भी वितरण किया गया। Diffusé par Adcash
      

No comments:

Post a Comment