शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें - जिला कलक्टर मीना
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पानी, बिजली एवं समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. व्यास को निर्देश दिए कि वे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में अपने जलदाय विभाग के अभियंताओं को पाबंद करके पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखे। उन्होंने पेयजल प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में खराब पडे ट्यूबवैलो को यथाशीघ्र दुरस्त कराने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
जिला कलक्टर ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि वे अभी से ही पूरे पेयजल आपूर्ति सिस्टम को बेहतर ढंग से अभी से ही कार्ययोजना तैयार कर सुधारने की कार्यवाही कर लें। स्वीकृत नलकूपो को शीघ्र ही खोदने , देवा व पोहडा में ट्यूबवैलों को पानी से भरवाने, सम रोड स्थित जीएडी काॅलोनी में वासियों की सुविधा को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को प्लास्टिक की अच्छे स्तर की उच्च पेयजल क्षमता की टंकी लगाने के निर्देश दिए ।
No comments:
Post a Comment