चहेतों के संग फोटो खिंचवा की मुराद पूरी, मीडिया से बनाये रखी दूरी
फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरूद्ध चल रहे आम्र्र्र्र्र्स एक्ट मामले के सम्बन्ध में पत्रकारों के जवाब सलमान को घेर नहीं पाये । एक तो स्वयं सलमान ने मीडिया से दूरी बनाये रखी और दूसरी तरफ मीडिया ने भी फिल्म अभिनेता सलमान के साथ फोटो सेशन का कार्यक्रम ही रखा ।
बयानों पर संदेह, अभियोजन स्वीकृति को बताया गलत
फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरूद्ध चल रहे आम्र्र्र्र्र्स एक्ट मामले में उनके वकीलों ने गवाह के बयानों पर संदेह जताया है । मामले की अंतिम बहस में सलमान की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत शिर्डे ने सर्वोच्च न्यायालयों की नजीरें पेश करते हुए कानूनी मुद्दों पर बहस की । अधिवक्ताओं की ओर से न्यायालय को बताया गया कि तत्कालीन जोधपुर कलक्टर द्वारा जो अभियोजन की स्वीकृति दी गई थी, वह गलत जारी की गई थी ।
बहन अलवीरा मौजूद
स्वर्णनगरी जैसलमेर में शूटिंग में व्यस्त सलमान खान की राह आसान करती उनकी बहन अलवीरा सीजीएम कोर्ट जोधपुर में बहस सुनने के लिए मौजूद रही ।
क्या है मामला
1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की जोधपुर में शूटिंग के दौरान सलमान खान व अन्य कलाकारों पर जोधपुर के आस—पास ग्रामीण क्षेत्रों में हिरणों के शिकार का मामला दर्ज हुआ था । यह मामला उजागर होने के बाद उनकी राइफल व रिवॉल्वर जब्त कर लिए गए थे । जॉंच में पता लगा कि इन हथियारों को रखने के लाइसेंस की अवधि पूरी हो चुकी है । इनका नवीनकरण कराया हुआ नहीं था । उसके बाद सलमान खान पर आम्र्र्र्र्र्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था ।
No comments:
Post a Comment