Saturday, 7 February 2015

नई जिला प्रमुख ने कहा गांवों का विकास रहेगी प्राथमिकता

Diffusé par Adcash
Diffusé par Adcash
जैसलमेर / पहली बार चुनाव लड़कर जिले की प्रमुख बनीं अंजना मेघवाल ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर काम करेंगी। स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा। जिले में पहला मौका है कि जब एससी महिला जिला प्रमुख चुनी गईं है।

स्नातक शिक्षा प्राप्त अंजना ने जिला प्रमुख चुने जाने के बाद कहा कि पार्टी ने उनमें भरोसा जताया है, उसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

गृहिणी से बनीं जिले की पहली महिला  

अंजना मेघवाल ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे गृहिणी से इस मुकाम पर पहुंचकर जिले की पहली महिला बनेंगी, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों के सक्रिय सहयोग से यह संभव हो गया। पहली बार वार्ड 6 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा और सफलता मिल गई। जिला प्रमुख का पद एससी महिला के लिए आरक्षित था।

अंजना के प्रमुख बनने पर आतिशबाजी 

कांग्रेस की अंजला मेघवाल के जिला प्रमुख की शपथ लेकर चैंबर से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर नारेबाजी करके खुशी का इजहार किया गया। उधर, उनके जिला प्रमुख बनने से समाज सहित पूरी जैसलमेर में खुशी है। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment