Sunday, 8 February 2015

दिल्ली में फिर राष्ट्र्पति शासन ?


ज्योतिष की माने तो, दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा


Diffusé par Adcash
जयपुर / प्रख्यात ज्योतिषीय विश्लेषक महेश सिंघानिया का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर टीवी चैनल्स के एक्जिट पोल भले ही अरविंद केजरीवाल की सदारत में आम आदमी पार्टी अर्थात आप की सरकार बनने की बात कह रहे हों, लेकिन ज्योतिषीय नजरिये से देखें तो इन चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल का स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है बल्कि त्रिशंकु विधानसभा के ही आसार हैं। कोई भी राजनीतिक दल या समूह मिलकर सरकार नही बना पायेंगे बल्कि फिर से राष्टपति शासन के आसार हैं।

उनका यह भी कहना है कि आम आदमी पार्टी को 52 सीटों तक मिलने की जो बात कही जा रही है, उस तरह के आसार क्षीण हैं बल्कि यह पार्टी 30-33 सीटों के बीच कहीं पहुंच सकती है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाली सीटों की संख्या कुछ कम रहेगी तथा तीसरे स्थान पर स्वाभाविक रूप से कांग्रेस रहेगी और उसे मिलने वाली सीटों की संख्या 5 से अधिक ही रहने के आसार हैं। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment