जैसलमेर / सम के लहरदार रेतीले धौरों पर मरु महोत्सव का आनंद पाने आए हजारो देशी-विदेशी सैलानियों ने सूर्यास्त के मनोहारी बिम्बों को देखने का भरपूर आनंद उठाया एवं सूर्यास्त के अस्तांचल दृश्य को देखा एवं अपने कैमरों में कैद किया। मरु मेले के दौरान सैलानियों ने सम सैण्ड्यून्स पर कैमल सफारी का भी खूब लुप्त दठाया।
शानदार रहा पतंगबाजी शो
मरु महोत्सव के अंतिम दिवस सम के धोरों पर जोधपुर के ख्यातनाम पतंगबाज अशगर बैलिम ने विभिन्न प्रकार के बड़े-बड़े पतंगों को आकाश में उड़ा कर शानदार पतंगबाजी का करतब पेश किया। इस पतंग -शो में उन्होंने डेल्टा काईट इन्द्रधनूषी नजारे के रुप में पतंगबाजी पेश की वहीं ताजमहल के दृश्य से समाहित रोकाकू पतंग की उड़ान की। इन पतंगबाजों ने दुनिया की सबसे विश्वसनीय पतंग जो हवा में स्थिर रहती है पैराफोइल पतंग की उडान की जिसको देखने के लिए दर्र्शको की आंखे आकाश की ओर उठ गई। सभी दर्शको ने इन पतंगबाजो के शो को उत्साह के साथ देखा। पहली बार समुद्र के जानवर जैसी आॅक्टापस लाल एवं परपल रंग की पतंगबाजी भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। उन्होंने वैलग पतंगबाजी के साथ 50 मीटर सफेद रंग के परदे की आकृति को लगाकर दर्शको को आश्चर्यचकित सा कर दिया।
अशगर बेलिम ने इस बार एल.ई.डी समाहित नाईट फ्लाईग काईट की रात में शानदार रंगबिरंगी पतंगबाजी पेश कर दर्शको को आकाश की देखने के लिए मजबूर कर दिया। इस पतंगबाजी के नजारे को देशी-विदेशी सैलानियों ने अपने कैमरों में कैद किया।
शानदार रहा पतंगबाजी शो
अशगर बेलिम ने इस बार एल.ई.डी समाहित नाईट फ्लाईग काईट की रात में शानदार रंगबिरंगी पतंगबाजी पेश कर दर्शको को आकाश की देखने के लिए मजबूर कर दिया। इस पतंगबाजी के नजारे को देशी-विदेशी सैलानियों ने अपने कैमरों में कैद किया।
No comments:
Post a Comment