Wednesday, 4 February 2015

सम में उंट दौड रहीं दर्शको के आकर्षण का केन्द्र


Diffusé par Adcashजैसलमेर / मरू महोत्सव के तीसरे दिन सम में सम कैम्प एण्ड रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह के नेतृत्व में ऊॅटों की दौड आयोजित की गई जिसमें 36 ऊॅंट दौड धावको ने भाग लिया जिसमें 12-12 ऊॅंटों की तीन हीट दौड रखी गई जिसमें 3-3 प्रतिभागी विजयी रहे। अन्तिम दौड में 9 ऊॅटों की दौड हुई जो 1 किलोमीटर की थी। जिसमें सबसे पहले सादीक खां का उंट तेज दौडता हुआ पहुंचा। इस प्रकार उंट दौड में प्रथम स्थान पर सादीक खां का उंट, द्वितीय स्थान पर साहेब खां का उंट एवं तृतीय स्थान पर जमाल खां का उंट रहा। इन विजेताओं में से प्रथम को 11000/- हजार रूपये का नगद पुरूस्कार एवं सील्ड जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने प्रदान की। द्वितीय पुरूस्कार 7100/- रूपये नगद व प्रमाण पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सींवर ने प्रदान की एवं तृतीय विजेता को 5100/- रूपये का नगद व प्रमाण पत्र जिला कलक्टर बाडमेर मधुसुदन शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस रेस के प्रायोजक सम कैम्प एण्ड रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने करवाया।  इस अवसर पर बाडमेर के जिला कलक्टर मधुसुदन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट खगेन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, कैलाशदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव, उपायुक्त उपनिवेशन गजेन्द्रसिंह चारण, तहसीलदार पीतांबर राठी, खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर, सम सरपंच जानमखां, पी.एस. राजावत के साथ हजारों की तादात में दर्शक उपस्थित थे। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment