जैसलमेर / अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने जिले के समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को परिवार कल्याण व टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करने, समय पर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने, जिले में संस्थागत प्रसव को बढाने तथा चिकित्सा संस्थान पर संस्थागत प्रसव करवाने वाली सभी प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत देय राशि के चैक प्रदान कर लाभान्वित करना सुनिश्चित करने की बात कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने चिकित्सा विभाग व एनएचएम के माध्यम से माह जनवरी 2015 तक संचालित की गई समस्त योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रिपोर्ट समय पर प्रेषित करें। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों को कार्यक्षैत्र में होने वाली मातृ व शिशु मृत्यु की रिपोर्ट भी आवश्यक रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त जिला कलक्टर सोमवार को कलक्टर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
चिकित्सा अधिकारियो को गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण प्रथम तिमाही में कर शत प्रतिशत लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने के लिए एएनएम , आशा सहयोगिनी आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के साथ ही अपने कार्यक्षैत्र में स्वाईन फ्लू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए आमजन को स्वाईन फ्लू के लक्षण व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी एएनएम व आशा सहयोगिनी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिये। उन्होने पीसीटीएस साॅफ्टवेयर में एएनसी, प्रसव एवं सम्पूर्ण टीकाकरण की शत् प्रतिशत लाईन लिस्टिंग करवाने व जिले में आयोजित किये जाने वाले डोडा पोस्त नशा मुक्ति शिविरों का सफल आयोजन करवाने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में उपखण्ड अधिकारी, जैसलमेर डाॅ.जी.आर.वैष्णव, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प.क., डाॅ.आर.पी.गर्ग, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, (स्वा.) डाॅ.मुरलीधर सोनी ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रभुलाल पंवार, उप निदेशक ,महिला एवं बाल विकास विभाग, शोभा चारण तथा जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आशीष खंण्डेलवाल ने जिले में संचालित जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लाभान्वित मरीजों की रिपोर्ट ,एफबीएनसी यूनिट एवं एमटीसी एवं शुभलक्ष्मी योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की प्रगति तथा जैसलमेर जिले में स्वास्थ्य सेवाओ के प्रमुख 16 इन्डीकंटरो की स्थिति से अवगत कराया ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर.नायक ने जिले में माह जनवरी 2015 तक की संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण में अर्जित की गई उपलब्धियो के बारे में अवगत कराया । बैठक में उपस्थित डाॅ. सोनी ने जिले में स्वाईन फ्लू नियंत्रण के लिए की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला औषधि भंडार प्रभारी डाॅ. बी.एल.बुनकर द्वारा जिले में संचालित मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की प्रगति के बारे में भीे जानकारी प्रदान की गई ।
No comments:
Post a Comment